Indian architecture art and culture -भारतीय स्थापत्य कला एवं संस्कृति

Indian architecture art and culture -भारतीय स्थापत्य कला एवं संस्कृति

विभिन्न परीक्षाओं में भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन एक महत्वपूर्ण खंड है। इसी विषय का एक अन्य भाग – Indian architecture, art and culture – भारतीय स्थापत्य कला एवं संस्कृति है जिससे संबंधित प्रश्न विशेष रूप से प्रारंभिकी में हमेशा से अभ्यर्थियों की सफलता में निर्णायक रहे हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विभिन्न आयोगों द्वारा आयोजित परीक्षाओं से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्न प्रस्तुत किए गए हैं जो आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं के लिए अति लाभदायी सिद्दहोंगे।

धर्म एवं दर्शन-Religion and Philosophy

1- बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध का जन्म 563 ई.पू. में किस स्थान पर हुआ था ?

Ans- कपिलवस्तु के निकट लुंबिनी (नेपाल) में

2- महात्मा बुद्ध के माता एवं पिता का क्या नाम था ?

Ans- माया देवी एवं शुद्धोधन

3- महात्मा बुद्ध के माता एवं पिता क्रमश: किस वंश या गण से संबंधित थे?

Ans- कोलिय एवं शाक्य

4- महात्मा बुद्ध ने 29 वर्ष की अवस्था में गृह त्याग कर दिया। बौद्ध ग्रंथों में इस घटना को कहा गया-

Ans- महाभिनिष्क्रमण

5- तथागत के नाम से जाना जाता है-

Ans- महात्मा बुद्ध को

6- महात्मा बुद्ध के गुरु कौन थे-

Ans- आलार कलाम

7-महात्मा बुद्ध को 6 वर्षों की कठिन तपस्या के पश्चात 35 वर्ष की आयु में वैशाख पूर्णिमा की रात्रि को किस पेड़ के नीचे ज्ञान की प्राप्ति हुई-

Ans- पीपल

8- महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश अर्थात प्रथम धर्मचक्रप्रवर्तन दिया-

Ans- सारनाथ में

9- महात्मा बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश किस स्थान पर दिये?

Ans- श्रावस्ती में

10- बुद्ध की मृत्यु के तत्काल बाद राजगृह की सप्तपर्णी गुफा में अजातशत्रु के शासन काल में किसकी अध्यक्षता में प्रथम बौद्ध संगीति आयोजित की गयी?

Ans- महाकस्यप की अध्यक्षता में

11-द्वितीय बौद्ध संगीति का आयोजन बुद्ध की मृत्यु के 100 वर्ष पश्चात कालाशोक के शासन काल में किस स्थान पर हुआ

Ans- वैशाली

12- तृतीय बौद्ध संगीति जो कि अशोक के शासन काल में मौगलिपुत्र तिस्स की अध्यक्षता में किस स्थान पर हुई?

Ans- पाटलिपुत्र

13- चतुर्थ बौद्ध संगीति जो कि कश्मीर के कुण्डलवन में वसुमित्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई। किसके शासन काल में?

Ans- कनिष्क

14- महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण 483 ई. पूर्व में 80 वर्ष की आयु में किस गणराज्य में हुआ?

Ans- कुशीनगर (मल्ल)

15- महात्मा बुद्ध के द्वारा अपने धर्म में दीक्षित किए जाने वाले अंतिम व्यक्ति थे-

Ans- सुभद्ध

16- महात्मा बुद्ध ने अपने जीवन की अंतिम वर्षा ऋतु बिताई थी-

Ans- वैशाली में

17- बौद्ध मत में निर्वाण की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या है-

Ans- तृष्णा रूपी अग्नि का शमन

18- चार आर्य सत्य, मध्यमा, प्रतिपदा और अष्टांगिक मार्ग संबंधित हैं-

Ans- बौद्ध धर्म से

19- महात्मा बुद्ध के उपदेश संबंधित है-

Ans- आचरण की शुद्धता व पवित्रता से

20- बौद्ध संघ में भिझुणी के रूप में स्त्रियों के प्रवेश की अनुमति बुद्ध द्वारा दी गई थी-

Ans- वैशाली में

21- एशिया का ज्योति पुंज नाम से जाना जाता है-

Ans- महात्मा बुद्ध को

22- सर्वप्रथम किसने मूर्तिपूजा की नींव रखी?

Ans- बौद्ध धर्म ने

23- बुद्ध की खड़ी प्रतिमा बनायी गयी-

Ans- कुषाण काल में

24- सारनाथ की भूमि स्पर्श मुद्रा वाली बुद्ध प्रतिमा से बंधित है-

Ans- गुप्तकाल से

25- महायान बौद्ध धर्म में बोधिसत्व अवलोकितेश्वर को और किस अन्य नाम से जाना जाता है?

Ans- पद्मपाणि

26- प्रथम शताब्दी ईस्वी में किस भारतीय बौद्ध भिझुक को चीन भेजा गया था?

Ans- नागार्जुन को

27- किस बौद्ध दार्शनिक ने सर्वप्रथम शून्यता के सिद्धांत का प्रतिपादन किया था?

Ans- नागार्जुन ने

28- नव नालंदा महाविहार प्रसिद्ध है-

Ans- पाली अनुसंधान संस्थान के रूप में

29- बौद्ध एवं जैन दोनों धर्म विश्वास करते हैं-

Ans- कर्म एवं पुनर्जन्म सिद्धांत में

30- मध्यकाल में बौद्ध धर्म की कौन सी शाखा सबसे प्रभावशाली थी?

Ans- बज्रयान शाखा

31- जैन धर्म के मूल संस्थापक या प्रवर्तक माने जाते हैं-

Ans- प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव या आदिनाथ

32- महापरिनिर्वाण मंदिर अवस्थित है-

Ans- कुशीनगर में

33- जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ, जिनका चिह्न सर्प है, का जन्म हुआ था-

Ans- वाराणसी की राजा अश्वसेन के यहां

34- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म 599 ईसा पूर्व हुआ था-

Ans- वैशाली के निकट कुंडलपुर/कुंडग्राम में में

35- महावीर स्वामी के माता-पिता का नाम था क्रमशः-

Ans- त्रिशाला एवं सिद्धार्थ

36- महावीर स्वामी की माता त्रिशाला थी-

Ans- वैशाली के लिच्छवि गणराज्य के प्रमुख चेतक की बहन

37- महावीर स्वामी के पिता सिद्धार्थ थे-

Ans- ज्ञातृक क्षत्रियों के संघ के प्रधान

38- महावीर स्वामी के बड़े भाई थे-

Ans- नदिवर्धन

39- महावीर स्वामी का महापरिनिर्वाण 527 ई. पूर्व में 72 वर्ष की आयु में हुआ था-

Ans- राजगृह के समीप पावापुरी में

40- जैन धर्म में पूर्ण ज्ञान के लिए प्रयुक्त शब्द है-

Ans- कैवल्य

41- त्रिरत्न सिद्धांत सम्यक चरित्र, सम्यक धारण, सम्यक ज्ञान संबंधित है-

Ans- जैन धर्म से

42- अणु व्रत सिद्धांत, स्यादवाद सिद्धांत, अनेकांतवाद सिद्धांत संबंधित

Ans- जैन धर्म से

43- जैन धर्म के अनुसार सृष्टि की रचना एवं पालन पोषण हुआ है-

Ans- सार्वभौमिक विधान से

44- यापनीय किस धर्म का एक प्रमुख संप्रदाय था?

Ans- जैन धर्म का

45- भगवान महावीर स्वामी का प्रथम शिष्य था-

Ans- जमालि

46- किस जैन सभा में अंतिम रूप से श्वेतांबर आगम का संपदान हुआ?

Ans- पाटलिपुत्र में

47- समाधि मरण अर्थात सल्लेखना संबंधित है-

Ans- जैन धर्म से

48- आजीवक संप्रदाय के संस्थापक थे-

Ans- मक्खलिगोसाल

49- किस संप्रदाय के द्वारा प्रतिपादित किया कि भाग्य ही सब कुछ निर्धारित करता है, मनुष्य असमर्थ होता है?

Ans- आजीवक संप्रदाय

50- उत्तर प्रदेश में बौद्ध एवं जैनियों दोनों की प्रसिद्ध तीर्थस्थली है

Ans- कौशाम्बी

51- जैन धर्म का एक महत्वपूर्ण उत्सव जो 12 वर्ष के अंतराल पर कनिष्क राज्य के श्रवणबेलगोला में आयोजित किया जाता है-

Ans- महामस्तकाभिषेक

52- पाशुपत सम्प्रदाय के संस्थापक थे-

Ans- लकुलीश

53- किस पुराण में शैव संप्रदाय की 4 संख्या अर्थात पाशुपत, कायालिक, कालामुख एवं लिंगायत बतायी गयी है?

Ans- वामन पुराण

54- पाशुपत सम्प्रदाय के अनुयायियों को कहा जाता है-

Ans- पंचार्थिक

55- कायालिक सम्प्रदाय के ईष्ट देव थे-

Ans- भैरव

56- भगवान शिव की उपासना करने वाले कहलाते हैं-

Ans- शैव

57- शैवों का सर्वाधिक प्राचीन संप्रदाय है-

Ans- पाशुपत सम्प्रदाय

58- शिव पुराण में कालामुख सम्प्रदाय के अनुयायिओं को कहा गया है-

Ans- महाव्रतधर

59- किस पुराण में लिंगायत सम्प्रदाय के प्रवर्तक अल्लभप्रभू तथा उनके शिष्य बासव बताया गया है?

Ans- बसव पुराण

60- 10वीं सदी में नाथ संप्रदाय की स्थापना की-

Ans- मत्स्येन्द्रनाथ

61- वैष्णव धर्म के विषय में प्रारंभिक जानकारी मिलती है-

Ans- उपनिषदों में

62- किस उपनिषद में कृष्ण का सर्वप्रथम उल्लेख देवकी पुत्र और इंगिरस के शिष्य के रूप में मिलता है?

Ans- छांदोग्य उपनिषद

63- विष्णु के दस अवतारों का उल्लेख मिलता है-

Ans- मत्स्य पुराण में

64- इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब का जन्म 570 ई0 में हुआ-

Ans- मक्का में

65- ईसाई धर्म के संस्थापक ईसा मसीह का जन्म हुआ-

Ans- जैरुशेलम के निकट बैथलेहम में

66- सिक्ख धर्म के प्रवर्तक है-

Ans- गुरु नानक देव

67- खालसा संबंधित है-

Ans- सिक्ख धर्म से

68- शंकराचार्य द्वारा किस संप्रदाय की स्थापना की गयी?

Ans- अद्वैत सिद्धांत

69- शंकराचार्य ने चार मठों की स्थापना कहां-कहां की?

Ans- बद्रीनाथ, पुरी, शृंगेरी, द्वारिका

70- किस सिक्ख गुरु के द्वारा खालसा पंथ की नींव डाली गयी?

Ans- गुरु गोविन्द सिंह ने

71- भारतीय दर्शन के प्राचीनतम संप्रदायों में परिगणित साख्य दर्शन के प्रतिष्ठापक आचार्य माना जाता है-

Ans- कपिल को

72- योग दर्शन के प्रतिपादक है-

Ans- महर्षि पतंजलि

73- नव्य न्याय संप्रदाय के संस्थापक थे-

Ans- आचार्य गंगेश उपाध्याय

74- ‘जब तक जीवित रहो, सुख से जीवित रहो, चाहे इसके लिए ऋण ही लेना पड़े, क्योंकि शरीर के भस्मीभूत हो जाने पर पुनरागमन नहीं हो सकता।’ पुनर्जन्म का निषेध करने वाली यह उक्ति है-

Ans- चार्वाको की

75- 16 पदार्थों या तत्वों का अस्तित्व स्वीकार करने वाले न्याय दर्शन का प्रणेता माना जाता है-

Ans- अक्षपाद गौतम को

76- वेदों को शाश्वत सत्य और कर्म का सिद्धांत स्वीकार करने वाला मीमांस संप्रदाय की स्थापना की-

Ans- जैमिनी ने

77- अद्वैत वेदांत के अनुसार किसके द्वारा मुक्ति प्राप्त की जा सकती है?

Ans- ज्ञान द्वारा

78- भक्ति आंदोलन का प्रारंभ किया गया था-

Ans- आलवार संतों द्वारा

79- “कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति से उसका धर्म, संप्रदाय या जाति न पूछे “। यह कथन है-

Ans- रामानंद का

80- कामरूप में वैष्णव धर्म को लोकप्रिय बनाया-

Ans- शंकर देव ने

81- शुद्ध अद्वैतवाद संप्रदाय का प्रवर्तक माना जाता है-

Ans- बल्लभाचार्य जी को

82- “ईश्वर केवल मनुष्य के सदगुण को पहचानता है तथा उसकी जाति नहीं पूछता, आगामी दुनिया में कोई जाति नहीं होगी”। यह सिद्धांत किस भक्ति संत का है?

Ans- नानक

83- पश्चिम भारत में किस संत द्वारा बरकरी संप्रदाय की स्थापना की गयी थी-

Ans- नामदेव द्वारा

84- 12वीं शताब्दी में भारत में किस संत द्वारा चिश्तिया सूफी मत की स्थापना की गयी?

Ans- ख्वाजा मुइनुद्दीन द्वारा

85- किसके द्वारा सूफीवाद की चिश्तिया शाखा की स्थापना की गयी थी?

Ans- ख्वाजा अबु अब्दाल द्वारा

86- भारत में चिश्तिया सूफी मत के संस्थापक ख्वाजा मुइनुद्दीन चिश्ती शिष्य थे-

Ans- ख्वाजा अबू यूसुफ के

87- किस सूफी संत की मान्यता थी कि भक्ति संगीत ईश्वर के निकट पहुंचने का एक साधन है?

Ans- मुइनुद्दीन चिश्ती की

88- शेख निजामुद्दीन औलिया के आध्यात्मिक गुरु थे-

Ans- हजरत बाबा फरीदुद्दीन मसूद गंजशंकर

89- किस सूफी संत को ‘महबूब-ई-इलाही’ नाम से भी जाना जाता था?

Ans- शेख निजामुद्दीन औलिया को

90- किस सूफी संत के विचारों को सिखों के धर्म ग्रंथ ‘आदि ग्रंथ’ में संकलित किया गया है?

Ans- फरीदुद्दीन गंज-ए-शंकर

91-किस सूफी संत को ‘शेख-उल-हिंद’ की पदवी प्रदान की गई थी?

Ans- शेख सलीम चिश्ती को

92- सूफियों का कौन-सा सिलसिला संगीत के विरुद्ध था?

Ans- नक्शबंदिया सिलसिला

93- किस सूफी संत ने कृष्ण को औलिया के रूप में माना?

Ans- मूगह मोहम्मद गौस ने

94- ईसाइयों का गुडफ्राइडे माना जाता है-

Ans- ईसा मसीह को सूली पर चढ़ाने की याद में

95- दक्षिण भारत के किस आचार्य द्वारा विशिष्ट द्वैतवाद मत का प्रतिपादन किया गया?

Ans- रामानुजाचार्य द्वारा

96- किस आचार्य द्वारा दक्षिण भारत में सनकादि संप्रदाय की स्थापना की?

Ans- निम्बार्काचार्य द्वारा

97- भक्ति आंदोलन को दक्षिण भारत से उत्तर भारत में लाने का श्रेय किस भक्ति संत को दिया जाता है?

Ans- रामानंद को

98- किस संत के द्वारा प्रतिपादित दार्शनिक सिद्धांत को अचिंत्य भेदाभेदवाद के नाम से जाना जाता है-

Ans- चैतन्य महाप्रभू स्वामी के

99- पुष्टिमार्ग संप्रदाय की स्थापना की-

Ans- श्री बल्लभाचार्य जी द्वारा

100- ब्रह्म संप्रदाय की स्थापना की-

Ans- दादू दयाल ने

101- काबा क्या है?

Ans- मुस्लिम पवित्र स्थल

102- यहूदियों का पूजा स्थल कहलाता है-

Ans- सिनेगॉग

भारतीय स्थापत्य एवं संस्कृति
भारतीय स्थापत्य एवं संस्कृति

चित्रकला- Art

1- भारत में प्रागैतिहासिक काल के चित्रकला के साक्ष्य प्राप्त हुए

Ans- भीमबेटका से (मध्य प्रदेश के रायसेन जिले)

2- किस स्थल से शतुर्मुर्ग के अंडे पर आरम्भिक रेखाचित्र के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं?

Ans- पट्टने सेट (महाराष्ट्र)

3- आद्य ऐतिहासिक कालीन चित्रकला के स्थल सुंदरगढ़ एवं संभलपुर वर्तमान में भारत के किस राज्य में है?

Ans- ओडिशा

4- भीमबेटका प्रसिद्ध है-

Ans- गुफाओं के शैल चित्रों के लिए

5- उत्तर प्रदेश के किस स्थल से आरम्भिक चित्रकला के साक्ष्य प्राप्त हुए हैं?

Ans- बेलन घाटी से (मिर्जापुर)

6- अजंता के आरम्भिक चित्र किस काल के है?

Ans- सातवाहन काल

7- अजंता में अब तक कितने गुफाओं की खोज की जा चुकी है-

Ans- 30 गुफाओं की

8- अजंता की कौन-सी गुफा में मरणासन्न राजकुमारी का चित्र अंकित है?

Ans- 16वीं गुफा में

9- अजंता की चित्रकारी में मुख्य रूप से क्या चित्रित किया गया है?

Ans- जातक कथाओं को

10-अजंता चित्रकारी की विषय वस्तु मुख्य रूप से किस धर्म से संबंधित है?

Ans- बौद्ध धर्म से

11- अजंता गुफा चित्रकला वर्तमान में किस राज्य में है?

Ans- महाराष्ट्र में

12- अजंता की किस गुफा में बुद्ध के जन्म, जीवन, महाभिनिष्क्रमण एवं महापरिनिर्वाण की घटनाओं से संबंधित चित्र उद्धृत किये गये हैं?

Ans- गुफा संख्या 17 में

13- अजंता की किस गुफा को चित्रशाला भी कहा जाता है?

Ans- गुफा संख्या 17 को

14- अजंता की गुफाएं बौद्ध धर्म की किस शाखा से संबंधित है?

Ans- महायान शाखा से

15- गुप्तकाल की बाघ गुफाएं किस राज्य में है?

Ans- मध्य प्रदेश में

16- चित्रकला से संबंधित एलोरा तथा एलीफेंटा की गुफाएं अवस्थित हैं-

Ans- महाराष्ट्र राज्य में

17- त्रिमूर्ति शिव और अर्द्धनारीश्वर की प्रतिमाएं निर्मित है-

Ans- ऐलीफेंटा की गुफाओं में

18- कहां की गुफाओं में बौद्ध, हिन्दू एवं जैन धर्म तीनों के चित्र अंकित हैं?

Ans- एलोरा की गुफाओं में

19- एलोरा एवं एलिफेंटा के गुहा मंदिरों का निर्माण हुआ-

Ans- राष्ट्रकूट शासकों के समय

20- बादामी की गुहा चित्रकला संबंधित है-

Ans- चालुक्य काल से

21- धीमन और बिरुपाल किस शैली के प्रसिद्ध त्रिकार है?

Ans- पाल चित्रकला शैली के

22- पाल चित्रकाल का विकास हुआ-

Ans- पूर्वी भारत में

23- किस मुगल बादशाह के शासन काल में चित्रकला की मुगल शैली का प्रारंभ हुआ?

Ans- हुमायूं के शासन काल में

24- मुगल काल में किस बादशाह के दरबार में हम्जा नामा की पांडुलिपि चित्रकारी तैयार की गयी थी?

Ans- अकबर के दरबार में

25- अबुल फजल के अनुसार अकबर के तस्वीर खाने में कितने चित्रकार थे?

Ans- 17 चित्रकार

26- किस मुगल बादशाह के शासनकाल में रामायण, अकबर नामा, अनवर सुहैली आदि की पांडुलिपियां तैयार की गयी

Ans- अकबर के शासन काल में

27- अकबर कालीन किस चित्रकार ने आत्महत्या की थी?

Ans- दसबंत ने

28- किन चित्रकारों ने चावल के दाने पर चौगान के खेत का सम्पर्ण मैदान प्रदर्शित किया था?

Ans- मीर सैय्यद अली तथा ख्वाजा अब्दुल समद ने

29- हुमायूं ने किस चित्रकार को नादिर-उल-अस्र की उपाधि प्रदान की थी?

Ans- मीर सैय्यद अली को

30- चित्रकार मीर सैय्यद अली ख्वाजा अब्दुल समद के गुरु थे-

Ans- बिहजाद

31- मुगलकालीन शासकों में किस शासक के काल को चित्रकारी का स्वर्ण काल कहा जाता है?

Ans- जहांगीर के काल को

32- किस मुगल बादशाह को चित्रकला का महान पारखी माना जाता है?

Ans- जहांगीर को

33- उस्ताद मंसूद खां किस मुगल शासक के शासन काल का प्रसिद्ध चित्रकार था ?

Ans- जहांगीर

34- जहांगीर ने किस चित्रकार की ईरान के दरबार में फारस के शाह और उसके महत्वपूर्ण अमीरों के चित्रों को उतार कर लाने के लिए भेजा था ?

Ans- बिशनदास को

35- यह किस पुस्तक में लिखा है कि मैं (जहांगीर) चित्र देखकर ही बता सकता हूं कि इसे किसने बनाया है तथा इसके अलग-अलग हिस्से को किस चित्रकार ने बनाया है?

Ans- तुजुक-ए-जहांगीर में

36- जहांगीर ने किस चित्रकार को नादिर-उल-अस्र की उपाधि प्रदान की थी?

Ans- उस्ताद में सूर को

37- जहांगीर ने नादिर-उल-जमां की उपाधि से किस चित्रकार को सम्मानित किया था?

Ans- अबुल हसन को

38- मुगल शैली के विश्व प्रसिद्ध चित्र ‘बैलगाड़ी’ का चित्रण किसने किया?

Ans- अबुल हसन ने

39- कौन-सा मुगल शासक चित्रकारों का सबसे बड़ा संरक्षक था?

Ans- जहांगीर

40- मुगल चित्रकला किसके राज्यकाल में अपनी पराकाष्ठा पर पहुंची?

Ans- जहांगीर के शासन काल में

41- मधुबनी चित्रकला किस राज्य के प्रसिद्ध लोक चित्रकला शैली है?

Ans- बिहार राज्य की

42- भित्ति चित्र और अरियन चित्रकला की किस शैली के उदाहरण है?

Ans- मधुबनी चित्रकला का

43- चित्रकला की किस शैली को महिलाओं की शैली भी कहा जाता है?

Ans- मधुबनी चित्रकला का

44- चित्रकला की मंजूषा शैली किस राज्य की प्रसिद्ध लोक चित्रकला है?

Ans- बिहार राज्य का

45- कांगड़ा चित्रकला शैली का संबंध किस राज्य से है?

Ans- हिमाचल प्रदेश

46- कांगड़ा चित्रकला शैली में किस प्रकार के चित्रों की प्रधानता रहती है ?

Ans- पौराणिक कथाओं और रीतिकालीन नायक-नायिकाओं का

47- पहाड़ी स्कूल, राजपूत स्कूल, कांगडा स्कूल, मुग़ल स्कूल किस कला की विभिन्‍न शैलियों को दर्शाते हैं?

Ans- चित्रकला की

48- पश्चिम बंगाल में फर्शों पर चित्रकारी का कौन सा रूप प्रसिद्ध है?

Ans- अल्पना

49- चित्रकला की किस शैली पर मुगल चित्र कला का प्रभाव नहीं पड़ा?

Ans- कांगड़ा चित्रकला

50- गुजराती चित्रकला शैली में किस प्रकार के चित्रों की प्रधानता रहती है?

Ans- प्राकृतिक रचनाओं का

51- सुप्रसिद्ध चित्र, बनी-ठनी चित्रकला की किस शैली पर आधारित है?

Ans- किशनगढ़ शैली पर

52- शरण रानी को किस क्षेत्र में प्रसिद्धि प्राप्त है?

Ans- चित्रकला के क्षेत्र में

53- राजस्थानी विचारधारा की चित्रकला का आरम्भिक मुख्य केद्र था-

Ans- बूंदी

54- राजस्थान की प्रसिद्ध ब्लू पोटरी की दस्तकारी का उद्भव हुआ था-

Ans- पर्शिया में

55- पिछवाई कलाकृतियों में बने चित्र उद्धृत किए गए हैं-

Ans- भगवान कृष्ण के जीवन से

56- चित्रकला की किस शैली का जन्म हिन्दू, मुगल तथा पहाड़ी शैलियों के समन्वय से हुआ?

Ans- बसोहल शैली का

57- चित्रकला की पहाड़ी शैली के अंतर्गत विकसित गुलेरी शैली के चित्रों का मुख्य विषय रहा है-

Ans- रामायण एवं महाभारत की घटनाएं

58- चित्रकला की गढ़वाल शैली का जन्मदाता माना जाता है-

Ans- शामनाथ और हरदास को

59- चित्रकला की जादोपाटिया शैली प्रचलित है-

Ans- झारखंड की संथाल जनजाति में

चित्रकला की किस शैली का अर्थ होता है गुफा में विवाहित जोड़ा?

Ans- कोहबर चित्रकारी में

60-चित्रकला की कोहबर शैली प्रचलित है-

Ans- झारखंड की बिरहौर जनजाति में

61- कोहबर चित्रकारी की जाती है-

Ans- विवाह के अवसर पर

62- दीपावली के एक दिन बाद मनाया जाने वाला सोहराय पर्व पर की जानी वाली चित्रकारी है-

Ans- सोहराय चित्रकारी

63- ब्रजवासी चित्रकारों द्वारा कहा पर 1671 ई0 में चित्रकला के नाथ द्वार शैली का विकास किया?

Ans- मेवाड

64- चित्रकला की सिख शैली में प्रधानता हैं-

Ans- भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से संबंधित रामलला के चित्रों की

65- माधोदास द्वारा रचित ‘रंगमाला’ के दृश्य चित्रकला की किस शैली के अनुपम उदाहरण है?

Ans- मालवा शैली के

66- चित्रकला की दक्कन शैली का प्रधान केंद्र था?

Ans- बीजापुर

67- भारतीय चित्रकला में पुनरुज्जीवनवादी विचारधारा का प्रवर्तक माना जाता है-

Ans- जैमिनी राय को

68- नंदलाल बोस ने किस क्षेत्र में ख्याति अर्जित की है?

Ans- चित्रकला के क्षेत्र में

69- केरल राज्य के राजा रवि वर्मा को किस क्षेत्र में महारत हासिल थी?

Ans- चित्रकला के क्षेत्र में

70- उमा की तपस्या, प्रणाम, बसंत एवं शिवपार्वती आदि किस प्रतिभाशाली चित्रकार की प्रसिद्ध कृतियां है?

Ans- नंदलाल बोस की

71- ‘शाहजहां का ताज का देखना, बुद्ध और सुजाता, कमल के पत्ते पर अश्रुकण, बन साम्राशी आदि किस चित्रकार की प्रसिद्ध कृतियां है?

Ans- अविन्द्रनाथ ठाकुर की

72- एलीफैण्ट्स बाथिंग इन ग्रीन पुल किस प्रसिद्ध चित्रकार की प्रसिद्ध रचना है?

Ans- अमृता शेरगिल की

73- दुष्यंत की प्रेम-पत्र लिखती शकुन्तला का चित्रण किस प्रसिद्ध चित्रकार द्वारा किया गया?

Ans- राजा रवि वर्मा द्वारा

74- काला चांद नामक चित्र का चित्रण किस प्रसिद्ध चित्रकार द्वारा किया गया?

Ans- सतीश गुजराल द्वारा

75- औरत नामक चित्र का चित्रांकन किस चित्रकार द्वारा किया गया?

Ans- रविन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा

76- तीन संगीतज्ञ किस चित्रकार की प्रसिद्ध पेंटिंग है?

Ans- पिकासों की

77- प्रसिद्ध चित्रकार पाब्लो पिकासों थे-

Ans- स्पैनिश

78- माइकल एन्जेलो और लियानार्डो देविची किस देश के प्रसिद्ध चित्रकार थे?

Ans- इटली के

79- “गुएरनिका’ नामक विश्व प्रसिद्ध चित्रकारी कृति है-

Ans- पाब्लो पिकासों की

80- विश्व प्रसिद्ध चित्र ‘द लास्ट जजमेंट” किस चित्रकार की है?

Ans- माइकल एंजेलो की

81- एम.एफ. हुसैन हैं-

Ans- एक प्रसिद्ध चित्रकार

82- लास्ट स्पर नामक विश्व प्रसिद्ध चित्र किस चित्रकार का है?

Ans- लिओनार्डो दा विंची का

83- मोनालिसा का विश्व प्रसिद्ध चित्र किस चित्रकार ने बनाया था?

Ans- लियोनार्डो दा विंची का

84- राजा रवि वर्मा किस राज्य के महान चित्रकार थे?

Ans- केरल राज्य के

85- किस चित्रकार ने चित्रकारी की शुरुआत फिल्म के पोस्टरों से की?

Ans- एम.एफ. हुसैन

86- भारत की प्राचीन कला परम्पराओं को पुनर्जीवित करने के लिए किसने “इण्डियन सोसायटी ऑफ ओरियण्टल आर्ट” की स्थापना की?

Ans- अविन्द्रनाथ टैगोर द्वारा

87- प्रसिद्ध मीनाकारी थेवा कला का संबंध है-

Ans- प्रतापगढ़ से

88- अविन्द्रनाथ टैगौर के बनाए चित्रों को वर्गीकृत किया गया है-

Ans- पुनरुज्जीवनवादी

89- विष्णु चिंचालकर कौन थे?

Ans- चित्रकार

90- रघु राम कौन से एक कार्यक्षेत्र में प्रसिद्ध है-

Ans- फोटोग्राफी

91- के. शंकर पिल्लई थे-

Ans- कार्टूनिस्ट

92- सुविख्यात चित्र सत्यम शिवम सुंदरम की रचना की थी-

Ans- शोभा सिंह ने

93- जामिनी राय थे-

Ans- चित्रकार

94- कलमकारी चित्रकला किस राज्य की प्रसिद्ध चित्रकारी है-

Ans- आंध्र प्रदेश की

95- कलमकारी चित्रकला में चित्रकारी की जाती है-

Ans- सूती कपड़ा पर

96- कलमकारी चित्रकाला निर्दिष्ट करती है-

Ans- दक्षिण भारत में सूती वस्त्र पर हाथ से की गई चित्रकारी

97- “चित्रकला की साफी कला शैली उद्गम की वृद्धि से किस क्षेत्र की है-

Ans- ब्रज क्षेत्र की

Leave a Comment