Noun and Pronoun संज्ञा एवं सर्वनाम की परिभाषा-हिंदी

Noun and Pronoun संज्ञा एवं सर्वनाम की परिभाषा-हिंदी

संज्ञा एवं सर्वनाम की परिभाषा नीचे दी जा रही है। इन का अध्ययन सभी अभ्यर्थियों के लिये लाभदायक होगा।

संज्ञा एवं सर्वनाम noun and pronoun
संज्ञा एवं सर्वनाम noun and pronoun

संज्ञा एवं सर्वनाम की परिभाषा-हिंदी

संज्ञा की परिभाषा

किसी भी व्यक्ति, वस्तु, जाति, भाव, स्थान या जानवर आदि के नाम को ही संज्ञा कहते हैं। (Naming words are called noun)

 जैसे – मनुष्य (जाति), अमेरिका, भारत (स्थान), बचपन, मिठास(भाव), किताब, टेबल(वस्तु), शेर(जानवर) आदि।

मनीष एक गांव में रहता है। उसके गाँव का नाम काशीपुर है

संज्ञा के भेद

संज्ञा के तीन मुख्य भेद होते हैं: (कुल पांच भेद होते है )

1.व्यक्तिवाचक संज्ञा

2.भाववाचक संज्ञा

3.जातिवाचक संज्ञा― जातिवाचक संज्ञा के दो उपभेद माने जाते है ।

➡️➡️➡️➡️(अ)द्रव्यवाचक संज्ञा
➡️➡️➡️➡️(ब) समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा

1- व्यक्तिवाचक संज्ञा

जो शब्द केवल एक व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध कराते हैं उन शब्दों को व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- भारत, चीन (स्थान), किताब, साइकिल (वस्तु), सुरेश,रमेश,महात्मा गाँधी (व्यक्ति) आदि।

व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण

  • रमेश बाहर खेल रहा है।
  • महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट खेलते हैं।
  • मैं भारत में रहता हूँ।
  • महाभारत एक महान ग्रन्थ है।
  • लता मंगेशकर एक गायिका हैं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में रमेश, महेंद्र सिंह धोनी, भारत, महाभारत, व अमिताभ बच्चन संज्ञा शब्द कहलायेंगे क्योंकि ये शब्द किसी विशेष व्यक्ति, वस्तु या स्थान का बोध कराते हैं।

व्यक्तिवाचक संज्ञा (Vyakti Vachak Sangya) के अन्य उदाहरण –

(I) व्यक्तियों के नाम – राम, कृष्ण, महात्मा बुद्ध, हजरत मोहम्मद, ईसा मसीह आदि ;
(II) फलों के नाम – आम, अमरूद, सेब, सन्तरा, केला आदि ;
(III) ग्रन्थों के नाम – रामायण, रामचरित मानस, पद्मावत, कामायनी, कुरान, साकेत आदि ;
(IV) समाचार पत्रों के नाम – हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, नवभारत  टाइम्स, अमर उजाला, ‘आज’ आदि ;
(V) नदियों के नाम – गंगा, ब्रह्मपुत्र, कृष्णा, कावेरी, सिन्ध आदि ;
(VI) नगरों के नाम – लखनऊ, वाराणसी, आगरा, जयपुर, पटना आदि ;
(VII) दिशाओं के नाम – उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम ;
(VIII) देशों के नाम – भारत, जापान, अमेरिका, पाकिस्तान, वर्मा ;
(IX) राष्ट्रीय जातियों के नाम – रूसी, भारतीय, अमेरिकी ;
(X) समुद्रों के नाम – काला सागर, भूमध्य सागर, हिन्द महासागर, प्रशांत महासागर ;

इन शब्दों से एक ही वस्तु का बोध होता है अतः ये सभी व्यक्तिवाचक संज्ञा (Vyakti Vachak Sangya) शब्द हैं। जब व्यक्तिवाचक संज्ञा एक से अधिक का बोध कराने लगती है तो वह जातिवाचक संज्ञा हो जाती है,

जैसे— आज के युग में जयचन्दों की कमी नहीं है। यहाँ ‘जयचन्दो’ किसी व्यक्ति का नाम न होकर विश्वासघाती व्यक्तियों की जाती का बोधक है।

2- जातिवाचक संज्ञा

जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु या स्थान की संपूर्ण जाति का बोध कराते हैं, उन शब्दों को जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- मोबाइल, टीवी (वस्तु), गाँव, स्कूल (स्थान), आदमी, जानवर (प्राणी) आदि।

जातिवाचक संज्ञा के अन्य उदाहरण

  • स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं।
  • बिल्ली चूहे खाती है।
  • पेड़ों पर पक्षी बैठे हैं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में बच्चे, चूहे, पक्षी जातिवाचक संज्ञा शब्द कहलायेंगे क्योंकि ये किसी विशेष बच्चे या पक्षी का बोध न कराकर सभी बच्चो व पक्षियों का बोध करा रहे हैं

3― भाववाचक संज्ञा

जो शब्द किसी चीज़ या पदार्थ की अवस्था, दशा या भाव का बोध कराते हैं, उन शब्दों को भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- बचपन, बुढ़ापा, मोटापा, मिठास आदि।

भाववाचक संज्ञा के उदाहरण

  • ज्यादा दोड़ने से मुझे थकान हो जाती है।
  • लगातार परिश्रम करने से सफलता मिलेगी।

ऊपर दिए गए वाक्यों में थकान से थकने का भाव व सफलता से सफल होने का भाव व्यक्त हो रहा है इसलिए ये भाववाचक संज्ञा शब्द हैं।

4― द्रव्यवाचक संज्ञा

जो शब्द किसी धातु या द्रव्य का बोध करते हैं, द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं।  जैसे- कोयला, पानी, तेल, घी आदि।

द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण

  • मेरे पास सोने के आभूषण हैं।
  • एक किलो तेल लेकर आओ।
  • मुझे दाल पसंद है।

ऊपर दिए गए वाक्यों में सोने, तेल और दाल शब्दों से किसी द्रव्य का बोध हो रहा है इसलिए ये द्रव्यवाचक संज्ञा कहलाते हैं।

5― समुदायवाचक संज्ञा

जिन संज्ञा शब्दों से किसी भी व्यक्ति या वस्तु के समूह का बोध होता है, उन शब्दों को समूहवाचक या समुदायवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे- भीड़, पुस्तकालय, झुंड, सेना आदि।

समुदायवाचक संज्ञा के उदाहरण

  • भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी सेना है।
  • कल बस स्टैंड पर भीड़ जमा हो गयी।
  • मेरे परिवार में चार सदस्य हैं।

ऊपर दिए गए वाक्यों में सेना, भीड़ व परिवार एक समूह का बोध करा रहे हैं इसलिए ये समुदायवाचक संज्ञा कहलायेंगे।

सर्वनाम

परिभाषा – संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते है |
उदाहरण – वह , तुम, यह , मैं , इसका ,उसका , तुम्हारा , हमारा , कौन , कोई , आपका आदि सर्वनाम के उदाहरण है |

सर्वनाम के भेद

प्रयोग की दृष्टि से सर्वनाम के छ: भेद है –
(i) पुरुषवाचक सर्वनाम
(ii) निश्चयवाचक सर्वनाम
(iii) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(iv) सम्बंध वाचक सर्वनाम
(v) निजवाचक सर्वनाम
(vi) प्रश्नवाचक सर्वनाम

पुरुषवाचक सर्वनाम ‌-

जो शब्द व्यक्ति के नाम के स्थान पर प्रयोग किये जाते है , उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है | पुरुषवाचक का तात्पर्य स्त्री व पुरुष दोनों से होता है | उदाहरण – मै, तू, हम, वे , वह आदि |
पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद – इसके तीन भेद है
(क) उत्तम पुरुष – बोलने वाले वक्ता को उत्तम पुरुष कहते है | जैसे- मैं ,हम |
(ख) मध्यम पुरुष – जिससे बात कही जाए अर्थात सुनने वाले श्रोता को मध्यम पुरुष कहते है | जैसे – तुम , तू, आप |
(ग) अन्य पुरुष – जिसके सम्बंध में बात कही गई हो , वह अन्य पुरुष कहलाता है | जैसे – वे, वह ,यह |

निश्चयवाचक सर्वनाम –

जिस सर्वनाम से किसी व्यक्ति या वस्तु की निश्चित स्थिति का बोध होता है , उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है |
जैसे – यह अच्छी किताब है | वह बुरा है |

अनिश्चयवाचक सर्वनाम –

जिस सर्वनाम से किसी व्यक्ति या वस्तु की निश्चित स्थिति का बोध नही होता है बल्कि अनिश्चय की स्थिति बनी रहती है ,उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है | जैसे- दाल में कुछ मिला है | कोई आया था |

सम्बंध वाचक सर्वनाम –

जिस सर्वनाम से दो वस्तुओं अथवा व्यक्तियों का एक दूसरे से संबंध प्रकट होता है ,वहाँ सम्बंध वाचक सर्वनाम होता है | जिसका-उसकी, जितना-उतना, जो-सो आदि सम्बंध वाचक सर्वनाम हैं |
जैसे – जो पढ़ेगा सो पास होगा | जितना गुड़ डालोगे उतना ही मीठा होगा |

निजवाचक सर्वनाम –

वे सर्वनाम जिसे कर्ता स्वयं अपने लिये प्रयुक्त करता है ,उसे निजवाचक सर्वनाम कहते है | अपना ,आप ,खुद आदि निजवाचक सर्वनाम है | जैसे- मैं अपनी किताब पढ़ रहा हूँ |

प्रश्नवाचक सर्वनाम –

जिस सर्वनाम से प्रश्न करने का बोध होता है या वाक्य को प्रश्नवाचक बना देते है ,उन्हे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है | कौन , क्या ,कैसे आदि प्रश्नवाचक सर्वनाम है |
जैसे –वह क्या चाहता है ? तुम वहाँ कैसे चले गए ?

Leave a Comment